दुसरे के खेत में बल पूर्वक काटा फसल, मामला दर्ज. - CG Sandesh

दुसरे के खेत में बल पूर्वक काटा फसल, मामला दर्ज.

महासमुंद पुलिस ने  उमेश जैन पिता स्व0 राजमल जैन निवासी नर्रा थाना कोमाखान के खेत में बल पूर्वक गेहू फसल को हारवेस्टर से कटवाने पर वैभव बोथरा, सम्भव बोथरा और हेमन्त बोथरा पर धारा 294,506,447,34 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया है.

पुलिस ने बताया कि आरोपी हेमन्त बोथरा और उनके दोनो पुत्र वैभव बोथरा और सम्भव बोथरा के द्वारा प्रार्थी के खेत मे जाकर 15 अप्रैल 2020 को दोपहर 3 बजे उसके गेहू फसल को हारवेस्टर से बलपूर्वक कटवा रहे थे, जिसे  प्रार्थी द्वारा मना करने पर आरोपियो द्वारा प्रार्थी को मां बहन की गंदी गंदी गाली देकर जान से मारने की धमकी दिया गया.

बताया गया कि हेमन्त बोथरा के द्वारा पुलिस बल के साथ कब्जा दिलाये जाने के न्यायालयीन आदेश का पालन की अवहेलना की गई,  पूर्व में नायब तहसीलदार नेताम के द्वारा कब्जा चिन्हित कर प्रार्थी को प्रदाय किये जाने के पश्चात् आरोपीयों ने खम्भा को बल पूर्वक उखाड़ कर चिन्ह को मिटा दिया जिसे  मना करने पर मारपीट में उतारू होने तथा उक्त भूमि में जाने से गाली-गलौच कर जान सहित मार डालने की धमकी दिये.

इसके बाद जब प्रार्थी 15 अप्रैल को अपने रिश्तेदार मनोज जैन एवं अपने ड्राईव्हर नीलकंठ यादव के साथ उक्त खेत में खड़ी गेहूं की फसल को देखने के लिये ग्राम नांदगांव गया तब वहां पर हेमन्त बोथरा और उसके दोनो पुत्र वैभव और सम्भव बोथरा द्वारा उक्त खेत की फसल गेंहू को जबरन हारवेस्टर से बलपूर्वक कटवा रहे थे. जिसे मना करने पर आरोपियों में द्वारा उसके साथ गन्दी-गन्दी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी गई थी.


अन्य सम्बंधित खबरें