सिंघनपुर और पसेरलेवा से महुआ शराब जप्त.
बसना पुलिस ने 16 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर आरोपी मोहित मानिकपुरी पिता भागव दास मानिकपुरी उम्र 50 साल निवासी सिंघनपुर के कब्जे से 06 लिटर हांथ भट्टी महुआ शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त मो0सा0 क्रं0 CG 06 GR 7207 को जप्ती कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबध्द कर कार्यवाही किया. पुलसी ने बताया कि आरोप मोटर सायकल से खुसरूपाली से सिंघनपुर की तरफ अवैध शराब लेकर आ रहा था, जिससे तलाशी के दौरान डिक्की में एक सफेद मटमैला रंग के 05 लीटर वाली जरिकेन में 05 लीटर देशी महुआ शराब एवं एक लीटर वाली पानी बाटल में एक लीटर देशी महुआ शराब जुमला शराब मात्रा 06 लीटर देशी महुआ शराब किमती 600 रूपये मिला.
चौकी भंवरपुर ने ग्राम पसेरलेवा में एक व्यक्ति के मकान के बाडी में अवैध रूप से बिक्री करने के लिए शराब रखने पर उसपर कार्यवाही किया है. पुलिस ने बताया कि मौका पर पहुंचकर घेराबंदी किया गया जहाँ छबिलाल मुण्डा अपनी बाडी मे संदिग्ध अवस्था में मिला, जिसे पूछताछ करने पर अपने बाडी मे छिपाकर रखे पांच लीटर वाली पीला रंग की प्लास्टिक जरिकेन में भरी करीबन तीन लीटर महुआ शराब लाकर पेश किया. जिसपर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (A) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.