अवैध शराब परिवहन करते ऑटो चालक पकड़ाया. - CG Sandesh

अवैध शराब परिवहन करते ऑटो चालक पकड़ाया.

महासमुंद पुलिस ने 17 अप्रैल को मुखबीर की सूचना पर आटो क्र0 CG 04 T 3756 में बागबाहरा तरफ से महासमुंद की ओर शराब बिक्री हेतु आने वाला व्यक्ति पर कार्यवाही किया है.  पुलिस ने बताया कि आटो क्रमांक CG 04 T 3756 के आने पर वाहन को रोका एवं आटो वाहन चालक को शराब सहित पकड़ा गया. आटो वाहन चालक ने अपना नाम पता पूछने पर अपना नाम राम अभिलाष साहू पिता बद्री प्रसाद साहू उम्र 50 साल निवासी वार्ड नं0 30 नया रावण भाठा उड़िया पारा के पास महासमुंद का रहने वाला बताया है. जिसके वाहन में ड्रायवर के पीछे एक सफेद रंग के डिब्बा में देशी महुआ शराब रखा हुआ था. जिसपर आरोपी के कब्जे से वाहन आटो क्रमांक CG 04 T 3756 कीमती 20000 रूपये वाहन आटो का फोटो कापी आरसी एवं वाहन में रखे एक सफेद रंग के पांच लीटर वाले डिब्बा में 03 लीटर (3000 ML) देशी महुआ शराब कीमती 300 रूपये जुमला कीमती 20,300 रूपये को जप्त कर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें