लापरवाही पूर्ण संचालन पर राशन दुकान निलंबित - CG Sandesh

लापरवाही पूर्ण संचालन पर राशन दुकान निलंबित

बलौदाबाजार, 18 अप्रैल 2020/ जिले के पलारी विकासखण्ड के भवानीपुर में संचालित राशन दुकान को निलंबित कर दिया गया है। निर्धारित से अधिक दर पर शक्कर बेचने और मूल्य सूची का प्रदर्शन नहीं करने का आरोप संचालक पर लगाया गया है। एसडीएम एवं इंसिडेंट कमांडर सुश्री लवीना पांडेय ने जांच प्रतिवेदन के आधार पर निलम्बन की कार्रवाई की है। राशन दुकान का संचालन प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति भवानीपुर द्वारा किया जा रहा था।

एसडीएम ने निलम्बन आदेश में ही राशन दुकान का आगे संचालन के लिए ग्राम पंचायत को अधिकृत किया है। उल्लेखनीय है कि गांव के दर्जनों उपभोक्ताओं ने दुकान में गड़बड़ी के विरुद्ध शिकायत की थी। एसडीएम ने नायब तहसीलदार श्री कुणाल पांडेय और खाद्य निरीक्षक अमित शुक्ला को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए। उनके द्वारा ग्रामीणों की मौजूदगी में इसकी जांच की गई। शिकायत सही पाया गया। आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की विभिन्न धाराओं के तहत एसडीएम द्वारा निलम्बन की कार्रवाई की गई है। समिति की ओर से दुकान का संचालन सेल्समेन दिले राम साहू द्वारा किया जा रहा था। उसके विरुद्ध भी कार्रवाई की जा रही है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें