बंसुलाडीपा से 6 लीटर महुआ शराब जप्त - CG Sandesh

बंसुलाडीपा से 6 लीटर महुआ शराब जप्त

बसना पुलिस ने  17 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर बंसुलाडीपा में कविता गोस्वामी के घर मे अवैध रूप से रखी बिक्री करने हेतु  शराब को जप्त किया है. पुलिस ने बताया कि कविता गोस्वामी से पूछताछ करने पर अपने घर अंदर से एक 10 लीटर वाली सफेद रंग की जरीकेन में भरी करीबन 6 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब को निकाल कर पेश की. जिसे जप्त कर आरोपिया कविता गोस्वामी पति स्व0 मनमोहन गोस्वामी उम्र 41 बंसुला डीपा के विरुद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.



अन्य सम्बंधित खबरें