किराना दुकान  में सामान नहीं देने पर मारपीट - CG Sandesh

किराना दुकान में सामान नहीं देने पर मारपीट

खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम मोहन्दी निवासी दिनेश ने गाली गलौच और मारपीट को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराया है, रिपोर्ट के अनुसार दिनेश जब अपना किराना दुकान बंद करके घर में था तभी रात्रि करीबन 8.00 बजे गांव का यादराम यादव ऊर्फ सनी उसे आवाज देकर बुलाया जिसपर वह घर से बाहर निकला जिसपर यादराम यादव बोला कुछ किराना सामान लेना है, तब दिनेश के द्वारा दुकान बंद कर चुका हूं अभी किराना सामान नहीं दे पाऊंगा कल सुबह सामान लेने आ जाना कहा तो उसे यादराम यादव द्वारा तुम्हारा बहुत भाव बढ गया है सामान देने में आना-कानी कर रहे हो कहकर अश्लील गाली देते हुए अपने हाथ में रखे लकडी के डंडा से मार दिया जिससे उसे चोट आई.


अन्य सम्बंधित खबरें