शमशान घाट के पास जुआ खेलते 4 पकड़ाए. - CG Sandesh

शमशान घाट के पास जुआ खेलते 4 पकड़ाए.

बसना पुलिस ने 18 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर लॉकडाउन उलंघन कर कुछ व्यक्ति को शमशान घाट के पास शाम करीब 7 बजे जुआ खेलते हुए पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि मौके पर जुआडियों को घेराबंदी कर पकडा गया. जिसमे घनश्याम डडसेना पिता किशन लाल डडसेना उम्र 26 साल, निवासी रिकोकला थाना सांकरा, कौशल डडसेना पिता राजेन्द्र डडसेना उम्र 22 साल निवासी वार्ड क्रमांक 13 टिकरापारा बसना, निरज यादव पिता तिरीथ लाल यादव उम्र 20 साल वार्ड क्रमांक 13 टिकरापारा बसना,  लिलाम्बर शर्मा पिता युवराज शर्मा उम्र 24 साल वार्ड क्रमांक 13 टिकरापारा बसना से कुल जुमला 1310 रूपये तथा 52 पत्ती तास जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 270-IPC, 188-IPC, 13-LHY, 269-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें