उडिसा तरफ से साल्हेझरिया की तरफ अवैध शराब लेकर आते हुए पकड़ाय... - CG Sandesh

उडिसा तरफ से साल्हेझरिया की तरफ अवैध शराब लेकर आते हुए पकड़ाया आरोपी.

बसना पुलिस ने 18 अप्रैल  को अर्न्तराज्यीय बेरियर चेक करने के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक मो0सा0 क्रमांक CG 06 GH 9929 मे दो व्यक्ति को अवैध रूप से शराब बिक्री करने वास्ते थैला के अंदर प्लास्टिक डिब्बा में शराब रखकर चिराल नाला उडिसा तरफ से साल्हेझरिया की तरफ आते हुए पकड़ा है.

जानकारी के अनुसार पुलिस जब बेरियर के पास नाकाबंदी करते खडे थी तब चिरालनाला उडिसा तरफ से मो0सा0 क्रमांक CG 06 GH 9929 मे दो व्यक्ति बैठकर आये जिसे रोककर वाहन मे बैठे व्यतियों से नाम पता पूछने पर मो0सा0 चालक अपना नाम भानुप्रताप सिदार पिता बिरपाल सिदार उम्र 32 वर्ष तथा पीछे बैठा व्यक्ति अपना नाम कमल सिंह जगत पिता पंचराम जगत जाति गोड उम्र 23 वर्ष कायतपाली थाना बसना बताया. तथा दोनो व्यक्ति मो0सा0 के बीच में एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला अंदर प्लास्टिक डिब्बा में करीबन 05 लीटर तथा एक नग प्लास्टिक बोटल में करीबन 02 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब शराब कुल 07 लीटर रखे मिला. जिसपर उपरोक्त शराब कुल 07 लीटर कीमती 700/- रू एवं परिवहन में प्रयुक्त मो0सा0 हीरो एच एफ डीलक्स क्रमांक CG 06 GH 9929  को जप्त कर आरोपियों को कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.



अन्य सम्बंधित खबरें