बोड़ेसरा से अवैध शराब जप्त - CG Sandesh

बोड़ेसरा से अवैध शराब जप्त

सरायपाली पुलिस ने 18 अप्रैल को मुखबीर की सूचना पर ग्राम बोड़ेसरा शराब रेड कार्यवाही किया. जहां मुखबीर के बताये हुलिया के अनुसार एक व्यक्ति सफेद रंग के थैला में रखे सामान को लेकर पैदल आ रहा था, जिसे रोककर पुछताछ किया तो अपना नाम बालेश्वर निषाद पिता घसिया निषाद उम्र 27 साल साकिन बोड़ेसरा थाना सरायपाली जिला महासमुंद का होना बताया. एवं हाथ में रखे थैला के सामान के बारे में पुछने पर एक सफेद रंग के थैला के अंदर 5 लीटर वाली जरकिन में 4 लीटर हाथ भट्ठी का महुआ शराब किमती 400 रूपये होना बताया. जिसपर आरोपी बालेश्वर निषाद का कृत्य धारा 34(1) आबकारी एक्ट का होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें