ग्राम जोबा में लॉकडाउन का उलंघन कर जुआ खेलने वाले पकड़ाए.  - CG Sandesh

ग्राम जोबा में लॉकडाउन का उलंघन कर जुआ खेलने वाले पकड़ाए.

तुमगांव पुलिस ने 18 अप्रैल को ग्राम जोबा पहुंचकर जुआ खेल रहे 03 व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकडा है. पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम जोबा के महादेव तालाब के पास कुछ लोग शासन के आदेशों की अवहेलना करते हुए झुण्ड बनाकर रूपये पैसों का हारजीत का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेल रहें थे, पुलिस जब महादेव तालाब जोबा में रेड किया तो कुछ जुआडियान मौका पाकर पुलिस को देखकर भाग गए. तथा मौके से  फगनू राम साहू पिता छबि लाल साहू उम्र 32 साल ग्राम जोबा, देवनारायण धुरी पिता जयलाल धुरी उम्र 45 साल ग्राम जोबा, घासू साहू पिता रामरतन साहू उम्र 35 साल ग्राम अछोला सर  कुल जुमला रकम 2320 रूपये एवं 52 पत्ती तास मिलने पर तथा आरोपीयों के द्वारा लाक डाऊन, कोरोना संक्रमण एवं धारा 144 CRPC के संबंध में शासन के निर्देशों का अवहेलना करना पाये जाने पर आरोपियों को धारा 188 भादवि एवं 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें