खबर का असर उचित मूल्य में सामन बेचने चस्पा किया गया आदेश.
सांकरा थाना से 6 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम बगारदरहा के ग्रामीणों ने जरुरी सामानों को अधिक दामों में बेचे जाने की शिकायत की थी, जिसके बाद ग्रामीणों की समस्या को सी.जी सन्देश डॉट में प्रकाशित किया गया था. ग्रामीण को कहना था कि अधिक दाम में सामान बेचे जाने के अलावा दुकानदार उनसे 1-2 और 5 के सिक्के लेने में भी आनाकानी कर रहे थे. लॉकडाउन में ग्रामीणों की आमदनी भी नहीं थी, और ऐसा करने से ग्रामीणों की परेशानी और भी बढ़ रही थी.
सी.जी. सन्देश डॉट कॉम में 17 अप्रैल को इस खबर का प्रकाशन किये जाने के बाद गाँव के दूकानदार को सरपंच द्वारा हिदायत देनी पड़ी, जिसके बाद ग्रामीणों की समस्या दूर हुई और अब वहां सिक्के लिए जाने के साथ उचित दाम में सामान का वितरण ग्रामीणों को किया जा रहा है.
इसके साथ ही ग्राम पंचायत ने अब सभी दुकान के सामने उचित मूल्य में सामन बेचने और खुलने के समय को लेकर आदेश चस्पा कर दिया है. जिसके बाद अब ग्रामीणों में राहत देखी जा सकती है.