देशी अवैध शराब के साथ पकड़ाया भंवरपुर मदिरा दुकान का सुपरवाइजर.
बसना पुलिस ने 20 अप्रैल 2020 को मुखबिर की सूचना ग्राम पिरदा के नरेश पटेल को अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु अपने घर मे रखे हुए पकड़ा है. पुलिस ने जब नरेश पटेल से पूछताछ किया तो उसने अपने घर अंदर से तीन खाखी रंग के कार्टुन में रखे 35 बोतल देशी प्लेन शराब, एक खाखी कार्टुन में रखे 28 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 9730/ रू को निकालकर घर के सामने पेश किया गया.
इतनी भारी मात्रा में देशी अवैध शराब के मिलने से क्षेत्र में हडकंप मच गया है, कि लॉकडाउन के समय आखिर इतनी भारी मात्रा में अवैध देशी प्लेन शराब कहाँ से आई. जानकारी के अनुसार पकड़ा गया आरोपी भंवरपुर देशी शराब भट्टी का सुपरवाइजर है जो अपने घर में भारी मात्रा में शराब एकत्रित करके रखा था.
हालकि यह शराब आरोपी ने लॉकडाउन के पहले एकत्रित किया था या लॉकडाउन के समय भंवरपुर मदिरा दुकान से लाकर यह कारोबार कर रहा था इस बात की जानकारी नहीं है, लेकिन शराब दुकान के सुपरवाइजर होने का फायदा इसने लॉकडाउन में उठाया है. जिसपर पुलिस ने नरेश पटेल पिता लोचन पटेल उम्र 34 वर्ष निवासी पिरदा के विरुद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर कार्यवाही किया है.
वहीं इस मामले में आबकारी अधिकारी श्री मति मंजू केशरी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया.