महुआ शराब बनाने वाले हुए गिरफ्तार - CG Sandesh

महुआ शराब बनाने वाले हुए गिरफ्तार

श्रीमान प्रफुल्ल कुमार ठाकुर पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद के आदेशानुसार एवं श्रीमती मेघा टेंबुलकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद के निर्देशानुसार व श्रीमान विकास पाटले एसडीओपी महोदय सरायपाली के मार्गदर्शन में आज दिनांक 21/04/ 2020 को मुखबीर की सूचना पर निरीक्षक श्रीमती मल्लिका तिवारी एवं स्टाफ के द्वारा रेट की कार्यवाही की गई ग्राम बोड़ेसारा (1) दुर्योधन साव पिता संतोष साव उम्र 60 वर्ष (2) देवनाथ साव पिता गणपत साव उम्र 58 वर्ष(3) भागीरथी पिता परमेश्वर साव उम्र 55 वर्ष सभी साकीनन बोड़ेसारा थाना सराय पाली जिला महासमुंद छत्तीसगढ़ के द्वारा ग्राम बोड़ेसारा के कांटा मुड़ा तालाब के किनारे अवैध रूप से हाथ भट्टी का महुआ शराब भारी मात्रा में बना रहे थे एवं रखे हुए थे सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी दुर्योधन तथा देवनाथ को पकड़े मौके से भागीरथी तालाब के किनारे से फरार हो गया आरोपियों के कब्जे से 7 नग पीले रंग के 20 लीटर वाली जरकिन में भरा हुआ 140 लीटर 10 लीटर वाली सफेद जरकिन में भरी 10 लीटर कुल 150 लीटर कीमती ₹15000 शराब बनाने का सामान छोटा बड़ा गंजी व प्लास्टिक पाइप प्रत्येक 50,50 फीट का जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना सराईपाली में अपराध क्रमांक 133 / 2020 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें