लॉकडाउन तोड़कर सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों 4 लोगों पर कार्यवाही.
बसना
थाना प्रभारी सुश्री वीणा यादव को मुखबिर से सूचना मिलने पर वार्ड नंबर 02 बसना में राजकुमार
कोसरिया घर के सामने सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे 04 शराबियों को (1) प्रेमनाथ
बंजारा पिता पुनुराम बंजारा उम्र 49 साल निवासी खेमड़ा । (2) राजू बंजारा पिता लाल
सिंह बंजारा उम्र 28 साल साकिन कैमरा (3) राजकुमार कोसरिया पिता दयालाल कोसरिया
उम्र 27 साल साकिन वार्ड नंबर 1 बसना (4) एकादशीया पटेल पिता स्व. शोभाराम पटेल उम्र 33 साल साकिन
खेमड़ा जो कि चारों व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर बिना
किसी सुरक्षा के यह जानते हुए कोरोना वायरस का फैलाव हो रहा है एवं धारा 144 जाफौ लागू
होने के संबंध में जानते हुए सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते मिले.
जिनके कब्जे से 4
नग डिस्पोजल, दो
नग प्लास्टिक का 1 लीटर वाला बॉटल जिसमें 100 100 ml महुआ शराब भरी हुई , दो नग पानी का बिसलेरी बॉटल जिसकी सील
टूटी हुई ,दो
नग पोपट कंपनी का मिक्चर का पैकेट जो फटा हुआ को
को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपियों का डाक्टरी मुलाहिज़ा करवाया गया
जिसमें शराब सेवन होने का डॉक्टर साहब द्वारा लेख किया गया. जिसपर आरोपियों के विरुद्ध धारा 188 269 270 भादवी एवं
36(च) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया.