महासमुंद पुलिस  की कार्यवाही, रायपुर क्षेत्र के दो शराब तस्क... - CG Sandesh

महासमुंद पुलिस की कार्यवाही, रायपुर क्षेत्र के दो शराब तस्कर गिरफ्तार

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक महोदया महासमुंद श्रीमती मेघा टेम्भूरकर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पिथौरा श्री पुपलेश कुमार पात्रे के मार्गदर्शन में थाना पटेवा क्षेत्र में अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री पर लगातार नज़र रखी जा रही थी कि आज दिनाँक 23/04/2020 को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सुचना मिला की झलप से रायपुर की ओर मोटर सायकल से 02 व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब परिवहन की सूचना मिली, जिस पर NH53 रोड़ छिन्दौली यात्री प्रतिक्षालय के पास रेड कर आरोपी (1) अशवंत कुमार नागरची पिता पुनीतराम उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम तर्रा थाना राखी जिला रायपुर (2) लोभावन जांगड़े पिता मंगल जांगड़े उम्र 35 वर्ष ग्राम डोमा थाना आरंग जिला रायपुर के संयुक्त कब्जे से 05 नग 05-05 लीटर वाली प्लास्टिक की जरीकेन में करीब 25 लीटर देशी महुआ शराब कीमती करीब 5000 रुपये एवम एक पुरानी इस्तेमाली मोटर सायकल क्र. CG O4 MU 6315 कीमती करीबन 40000/- जुमला कीमती 45000 रूपये को जप्त कर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम की कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक एल आर ठाकुर, सउनि सुशील शर्मा, आर. विकाश साहू , सजंय सोनी, म.आर.पुष्पलता ठाकुर का विशेष योगदान रहा।


अन्य सम्बंधित खबरें