फेसबुक पर पोस्ट की युवती की आपत्तिजनक फ़ोटो, मामला दर्ज - CG Sandesh

फेसबुक पर पोस्ट की युवती की आपत्तिजनक फ़ोटो, मामला दर्ज

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम ठाकुरदिया की एक युवती  ने सोशल मिडिया में उसके आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की शिकायत दर्ज कराई है. पीड़िता ने अपने रिपोर्ट में बताया है कि नयन निर्मलकर नामक युवक के साथ प्रेमसंबंध था, जिसके चलते वह युवक के साथ भाग गई और उसके रहने लगी. इस दौरान करीब जब युवक की तबियत खराब हो गई तो उसे डाक्टर के पास इलाज ले लिए ले जाया गया. जहां  युवती को पता चला कि उक्त युवक सिकलीन व किडनी बीमारी से पीड़ित है. जिसके बाद  दोनों अपने-अपने माता-पिता के पास चले गए.

युवती ने बताया कि युवक उसके  मोबाइल नंबर का उपयोग कर रहा था और उसके नंबर की फेसबुक आईडी पर अपने साथ युवती की एक आपत्तिजनक फोटो को अपलोड कर दिया. जिसके बाद युवती ने पिथौरा थाने में इसकी  शिकायत की है. मामले में  पुलिस ने युवक के खिलाफ धारा 509 बी के तहत अपराध पंजीबध किया है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें