बाइक में गुटाखा लेकर आ रहे दो गिरफ्तार. - CG Sandesh

बाइक में गुटाखा लेकर आ रहे दो गिरफ्तार.

जिले में गुटखा, बीड़ी, सिगरेट और गुड़ाखू पर प्रतिबंध के बाद कुछ लोग सीमावर्ती राज्य ओड़िशा के कुछ स्थानों से प्रतिबंधित पान मशाला लाकर खपा रहे हैं.

मंगलवार को सरायपाली-पदमपुर मार्ग में स्थित अंतर्राज्यीय चेक पाइंट सिरपुर के पास चेकिंग के दौरान बाइक से गुटखा ला रहे दे युवकों को पुलिस ने पकड़ा. पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग पदमपुर-ओडिशा की ओर से बाइक में गुटाखा लेकर आ रहे हैं. जिस पर बेरियर के पास बाइक क्रमांक सीजी 06 जीए 1892 को रोका.

जहाँ पुलिस को देख बाइक सवार युवक भागने लगे. जिन्हें कुछ दूरी पर पकड़ लिया गया. वाहन की तलाशी लेने पर दो सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में रखे पान बहार गुटखा 25 पैकेट एवं वीर गुटखा 30 पैकेट बरामद की.

जब्त प्रतिबंधित पान मशाला की कीमत 35 हजार रुपए बताई गई है. बाद पुलिस ने बाइक सवार उडिया पारा सरायपाली निवासी मोहम्मद रियाज हरफा पिता वसीर(47) और नासीर पिता मोहम्मद बसीर (59) को धारा 188 के तहत गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें