बसना पुलिस की कार्यवाही में 210 लीटर महुआ शराब जप्त.
बसना. पुलिस अधीक्षक महोदय प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंभुरकर साहू व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरायपाली विकास पाटले के मार्गदर्शन में आज 30 अप्रैल को मुखबीर की सूचना पर अखरभाठा में नाला किनारे अत्यधिक मात्रा में महुआ शराब बनाते हुए लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस ने सूचना पर अखरभाठा नाला किनारे शराब रेड कारवाही कर आरोपीगण दीपक सोनी पिता महेंद्र सोनी उम्र 30 साल एवं उपेंद्र सोनी पिता चंद्रमणी सोनी उम्र 50 साल निवासी अखरभांठा को पकड़कर उनके कब्जे से अवैध शराब निर्मित करते एवं रखे भरपूर मात्रा में देशी महुआ शराब करीब 210 लीटर कीमती 42000 रुपय, एक मोटर सायकिल क्र0 CG 06 GJ 4256 कीमती 25,000 रुपये एवं भारी मात्रा में लाहन (पास) करीब 05 क्विंटल तथा शराब बनाने में प्रयुक्त बर्तन जप्ती कार्यवाही कर आरोपीगण को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 200/20 धारा 34 (2), 59(क) आब0 एक्ट कायम किया.
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी वीणा यादव , सउनि दरबारी राम तारम, सिकंदर भोई, प्रधान आरक्षक महादेव कुमार, आर0 अनिल खांडे, महेन्द्र यादव, हरिशंकर साहू, नुतेन्द्र साहू, का योगदान रहा.