सरायपाली पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता 25 हजार के साथ 6 जुआड़ी ... - CG Sandesh

सरायपाली पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता 25 हजार के साथ 6 जुआड़ी दबोचे गए

सरायपाली पुलिस को लॉक डाउन के दौरान जुआ खेल रहे 6 जुआड़ियों को 25 हजार रुपयों के साथ धर दबोचा गया । पुलिस की सक्रियता व मजबूत कार्यप्रणाली के तहत यह सफलता प्रफुल्ल कुमार ठाकुर पुलिस अधीक्षक महासमुंद के आदेशानुसार एवं श्रीमती मेघा टेंबुलकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महासमुंद के निर्देशन व विकास पाटले एसडीओपी सरायपाली के मार्गदर्शन में प्राप्त हो सकी|

टीआई मल्लिका तिवारी ने बताया कि क्षेत्र में लगातार अवैध जुआ शराब पर नजर रखी जा रही है एवं सतत कार्यवाही भी की जा रही है । आज दिनांक 30 /4/2020 को मुखबिर की सूचना पर निरीक्षक श्रीमती मल्लिका तिवारी और स्टाफ के द्वारा छापामार कार्यवाही की गई सरायपाली के मनजीत ढाबा मैं झिलमिला चौक के पास (1) चंदन पानीग्राही पिता देवेंद्र पानी ग्राही वार्ड क्रमांक 12 उड़िया पारा सरायपाली (2) ओंकार दुबे पिता स्वर्गीय राम बिहारी दुबे कुटेला चौक सरायपाली (3) नीरज अग्रवाल पिता स्वर्गीय राजेश अग्रवाल वार्ड नंबर 6 इस्लाम मोहल्ला (4) आकाश अग्रवाल पिता स्वर्गीय सूरजभान अग्रवाल वार्ड क्रमांक 8 झिलमिला(5) जसपाल सिंह पिता जसवीर सिंह वार्ड क्रमांक 11 सरायपाली (6) जोरावर सिंह पिता रंजीत सिंह वार्ड क्रमांक 8 झिलमिला सभी सरायपाली निवासी के फड़ से नगदी रकम ₹24650 एवं 52 पत्ती ताश 8 नग मोबाइल 5 नग इस्तेमाल में लाई गई मोटरसाइकिल कुल जुमला ₹214650 को जप्त कर अपराध क्रमांक 148/20 धारा 13 जुआ एक्ट एवं धारा 188, 269, 270 भारतीय दंड विधान की परिधि में आने से रिमांड पर भेजा गया ।



अन्य सम्बंधित खबरें