सैंपू खरीदने पहुंचा था फैंसी दुकान, हो गई कार्यवाही. - CG Sandesh

सैंपू खरीदने पहुंचा था फैंसी दुकान, हो गई कार्यवाही.

सरायपाली पुलिस ने 1 मई को लाकडाउन का उलंघन करते हुए कुकरेजा फैंसी एवं थ्रेड हाउस गुरूनानक चौक के पास खुला पाए जाने पर दूकान पर कार्यवाही किया है. पुलिस ने बताया है कि कुकरेजा फैंसी एवं थ्रेड हाउस गुरूनानक चौक के पास दुकान में सूरज यादव के द्वारा एक क्लीनिक प्लस सैंपू का डिब्बा खरीद रहा था जिसे दुकान पर मौजुद दुकान का मालिक चंद्रप्रकाश कुकरेजा बिक्री कर रहा था, मौके पर एसडीएम के द्वारा अपने टीम के साथ पहुंचकर तस्दीक किया गया एवं मौके पर सूरज यादव के कब्जे से एक क्लीनिक प्लस सैंपू का डिब्बा को गवाहों के समक्ष जप्त किया है. 

जिसपर आरोपी चंद्रपकाश कुकरेजा एवं सूरज यादव द्वारा आदेश का लाकडाउन आदेश का उल्लंघन करते हुये पाये जाने पर अपराध धारा 188, 269, 270 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.



अन्य सम्बंधित खबरें