काकेनचुआं में खेत से 110 लीटर महुआ शराब जप्त.
पुलिस अधीक्षक महासमुंद प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशानुसार एव्म अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेमभुलकर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विकास कुमार पाटले के मार्गदर्शन में थाना सराईपाली क्षेत्र में लगातार अवैध शराब परिवहन एव्म बिक्री पर लगातार नजर रखी जा रही है. एवं सतत कार्यवाही किया जा रहा है.
इसी बीच 1 मई को मुखबिर सूचना पर ग्राम काकेनचुआं में सुरितराम के खेत मे पीपल झाड़ के नीचे भारी मात्रा में महुवा शराब बनाने की सूचना पर रेड कार्याही किया गया जहां पर सुरितराम पिता लाभोसीदार उम्र 36 वर्ष तथा सम्पतराम साहू पिता जलिधर साहू उम्र 50 वर्ष निवासी काकेनचुवां के द्वारा दो भट्ठा चढ़ा कर महुवा शराब बनाते हुए पाये जाने पर आरोपियों के कब्जे से एक 200 लीटर वाली ड्रम में करीबन 100 लीटर तथा 5 - 5 लीटर वाली जरकिन में भरा हुआ 10 लीटर कुल 110 लीटर महुआ शराब कीमती 11,000 ₹ एवं शराब बनाने का सामान 6 नग छोटा बड़ा गंजी , एक बाल्टी एवं 2 ड्रम जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.