24 घंटे के भीतर चोरी के पांच आरोपी गिरफ्तार.  - CG Sandesh

24 घंटे के भीतर चोरी के पांच आरोपी गिरफ्तार.

कल प्रार्थी पुखराज डागा पिता नेमीचंद डागा के द्वारा उसके पिटियाझर मण्डी के पास स्थित जैन प्रोविजन स्टोर्स से रात्रि में दुकान के शटर को उठाकर दराज में एक लेडिस बैग में रखे नगदी रकम एक लाख दस हजार रूपये, मतदाता परिचय पत्र व राशन कार्ड को कोई अज्ञात चोर चोरी कर लेने कि रिपोर्ट थाना महासमुंद में दर्ज कराया था.

जिस पर थाना महासमुन्द में अपराध कमांक 207/2020 धारा 457,380 भादवि दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की पता तलाश किया जा रहा था, कि लॉकडाउन की स्थिति मे शहर में हुए इस चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्री प्रफुल्ल ठाकुर व अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्मुरकर के द्वारा शहर के सभी निगरानी बदमाशों को राउन्ड अप करने तथा मोहल्ले में अनावश्यक घुमने वालों को तस्दीक करने निर्देशित महासमुन्द थाना प्रभारी को करने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राकेश खुटेश्वर ने अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री नारद कुमार सुर्यवंशी के मार्गदर्शन में पुलिस की अलग-अलग टीम बनाकर निर्देशानुसार चेक करने पर जानकारी प्राप्त  हुआ की सुभाषनगर वार्ड नं० 24 निवासी चंदवा उर्फ कस्तुरबा सिन्हा सुबह से बहुत सारा पैसा लेकर नया मोटर सायकल खरीदुगा कहकर घुम रहा है,

इस सुचना की तस्दीक करने पर सुचना सही पाया गया और उक्त चोरी की घटना में शामिल पांच आरोपी (01) चंदवा उर्फ कस्तुरबा सिन्हा पिता साधुराम सिन्हा उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड न0 24 सुभाषनगर महासमुन्द (02) कददु उर्फ दुर्गेश साहू पिता भागीरथी साहू उम्र 20 साल निवासी वार्ड न0 24 सुभाषनगर महासमुन्द (03) सोनू उर्फ संजय ध्रुव पिता पुरूषोत्तम उम्र 28 साल निवासी वार्ड नं0० 23 सुभाषनगर महासमुन्द को गिरफ्तार किया गया एवं इनके कब्जे से चोरी गई मशरूका नगद 79480 रूपये, एक मतदाता परिचय पत्र, व प्रार्थी का राशन कार्ड आरोपियों के कब्जे से बरामद कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में लिया गया.

घटना में संलिप्त दो विधी से संघर्षरत बालकों को परिजनों को सूचना देकर पृथक से किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा.

सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक हर्ष कुमार धुरंधर, उदयराम साहू, आरक्षक 344 चुड़ामणी सेठ, श्रीकांत मोहती, जैलेन्द्र देवांगन, गिरधारी टण्डन, विशन्भर लहरे, राहुल टण्डन, का सराहनीय योगदान रहा.


अन्य सम्बंधित खबरें