पति-पत्नी से मारपीट, मामला दर्ज - CG Sandesh

पति-पत्नी से मारपीट, मामला दर्ज

महासमुदं की महिला सतरूपा  ने 5 मई को उसके पति के साथ उसी मोहल्ले का राजू देवार एवं उसका लड़का नागेश देवार द्वारा मां बहन की गंदी गंदी गालिया देने तथा गाली देने से मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके पति को सिर में मारकर चोट पहुंचाने का शिकायत दर्ज कराया है. महिला ने बताया कि इस मामले में जब वह बीच बचाव की तो उसे भी मां बहन की बुरी बुरी गालियां देकर जान से मारने की धमकी दिए. जिसपर पुलिस ने राजू देवार व  नागेश देवार  पर  34-IPC, 506-IPC, 294-IPC, 323-IPC का मामला दर्ज किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें