लाकडाऊन में मार रहे थे मछली, हो गई कार्यवाही - CG Sandesh

लाकडाऊन में मार रहे थे मछली, हो गई कार्यवाही

सरायपाली पुलिस ने 5 मई को मुखबिर की सूचना पर ग्राम ईच्छापुर के कुरीमुडा तालाब में ग्रामीणो द्वारा इक्टठा होकर एक राय होकर मछली मारने पर कार्यवाही किया है. गौरतलब है कि वर्तमान में सम्पूर्ण भारत में नोवल कोरोना वायरस कोविड-19 का संक्रमण महामारी के रूप में फैला हुआ है जिसे रोकथाम हेतु जिले में शासन प्रशासन द्वारा धारा 144 लागू कर लाकडाऊन किया गया है.

उक्त महामारी से बचाव के संबंध में प्रचार प्रसार कर लोगों को घरों में रहने सोशल डिस्टेंस बनाये रखने हेतु जागरूक किया जा रहा है. वहीँ राज्य शासन द्वारा मछली मारने पर प्रतिबंध लगाया गया है किन्तु आरोपीगण एक राय होकर मछली मारते पाये जाने पर राज्य शासन के आदेश का उल्लंघन करते पाये जाने पर आरोपी (1) जलधंर बारीक पिता स्व0 श्री मुखो बारीक उम्र 60 वर्ष, जनकराम साहू पिता कन्हैया साहू उम्र 28 वर्ष,  दिनेश सिंह पिता त्रिलोचन सिंह उम्र 39 वर्ष,  नारायण साहू पिता जलंधर साहू उम्र 27 वर्ष, मनोज साहू पिता गोकुल साहू उम्र 21 वर्ष सभी निवासी ईच्छापुर गजपति मुरचोलिया पिता स्व0 संतोष मुरचोरिया उम्र 44 वर्ष,  रघुलाल सोना पिता स्व0घोसेराम सोना उम्र 50 वर्ष,  बैंकुंठो साहू पिता स्व0 कन्दर्पो साहू उम्र 55 वर्ष व  भागीरथी साहू पिता वृन्दावन साहू  पर  कृत्य धारा 188,269,270,34 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें