सिंघोड़ा पुलिस की कार्यवाही में 14,400 की अवैध शराब जप्त
सिंघोडा पुलिस ने 5 मई को मुखबिर सूचना की पर ग्राम सिंघोडा में पहुंचकर मुखबिर के बताये अनुसार एक मोटर सायकल के आने का इंतजार कर रहे थे, जहाँ कुछ देर रूकने के बाद पुलिस को एक लाल, काले रंग की यामाहा मोटर सायकल आते दिखा जिसे घेराबंदी कर रोका गया.
बताया गया कि मोटर सायकल में 02 व्यक्ति सवार थे जिसमे वाहन चालक दीनू मिरी पिता सर्वे मिरी उम्र 45 साल सिंघोडा जिला महासमुन्द छ0ग0 एवं पीछे कैरेट को पकडकर बैठा व्यक्ति जितेन्द्र सोनवानी पिता स्व0 ललित सोनवानी उम्र 36 साल निवासी सिंघोडा का था.
पुलिस द्वारा इन दोनों से पूछताछ करने पर कैरेट के अंदर कार्टुन में अंग्रेजी गोवा शराब होना बताये जिसमे आरोपीयों के कब्जे में रखे कैरेट के अंदर रखी कर्टून के संबंध में पूछताछ करने पर उक्त कैरेट के अंदर 03 सफेद रंग के कार्टुन के उपर अंग्रेजी में गोवा व्हिस्की लिखा हुआ जिसके अंदर प्रत्येक कार्टून में 48 पौवा एवं प्रत्येक शीशी में 180-180 ML भरी हुई अंग्रेजी शराब 144 पौवा जुमला 25.920 ML किमती 14,400 रूपये का होना बताया गया. जिसपर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से उक्त लाल काले रंग की यामहा YBR क्रमांक OD 17 0252 तथा अवैध शराब को जप्त कर 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.