मारपीट पर काउंटर मामला दर्ज.
महासमुंद थाने में गाली गलौच और मारपीट को लेकर काउंटर रिपोर्ट दर्ज कराइ गई है, जिसमे सविता वार्ड नं 24 सुभाष नगर महासमुंद ने पुलिस को बताया है कि वह गंगा देवांगन के मकान में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहती है, गृहणी का कार्य करती है. और 6 मई को शाम 06.30 बजे उसके पडोस में रहने वाला राजू देवांगन के द्वारा पुराना रंजिश की बात को लेकर गंदी गंदी गाली गुप्तार कर रहा था जिसे मना करने पर राजू देवांगन द्वारा तु कौन होती है मना करने वाली कहकर हाथ्, मुक्का से मारपीट किया. इसे बीच बचाव करने जब महिला का पति मोहन सोनी आय तो राजू द्वारा उसे भी गंदी-गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुये ब्लेड जैसे कोई चीज से मारा जिससे उसे चोंट लगी महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने राजू देवांगन के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
जबकि राजू देवांगन ने पुलिस को बताया कि वार्ड नं 24 सुभाष नगर महासमुंद में वह अपनी मां जोहतरीन बाई और पत्नी बच्चेां के साथ रहता है, हमाली का काम करता है. जहाँ उसके पडोस में मोहन अपने परिवार के साथ रहने वाले मोहन सोनी उसी दिन शाम करीबन 06/30 बजे जब वह खेत तरफ से शौच करके वापस आ रहा था तो तभी मोहन सोनी उसे उसका कोई साथी के मौत हो गया है उसके संबंध में बता रहा था, तब वह उसे मरने वाला मर गया, मुझे क्या लेना- देना है बोला तो, मोहन से उसे मां बहन की गाली देकर झगडा विवाद करने लगा. जहाँ उसकी पत्नी आई तो आरोपी ने उसी समय उसकी पत्नी सविता बाई तथा उसके लकडी के बेट से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिया. राजू देवांगन की रिपोर्ट पर पुलिस ने सविता सोनी व मोहन सोनी के विरुद्ध धारा 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC, 294-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.