शराब पीकर मोहल्ले में गाली गलौच, दर्ज कराइ एफ.आई.आर - CG Sandesh

शराब पीकर मोहल्ले में गाली गलौच, दर्ज कराइ एफ.आई.आर

महासमुंद  के आदर्श नगर वार्ड नं0 30 निवासी प्रीतम ने एक व्यक्ति पर शराब पीकर मोहल्ले में गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने पर शिकायत दर्ज कराया है. शिकायतकर्ता ने बताया कि वार्ड नं0 24 एवं 30 के बीच आम गली सड़क है जिसके दोनो तरफ मोहल्ले वासी का मकान है,  यही पर महामाया प्रसाद उर्फ मोनु यादव का भी मकान है. जो महामाया उर्फ मोनु यादव हमेशा शराब पिकर आम गली सड़क में खड़े होकर समस्त मोहल्ले वासियों को मां बहन कि अश्लील गाली गलौज करता है. व मना करने पर जान से मारने कि धमकी देता है.

इसी तरह 7 मई दिन गुरूवार को शाम करीब 7 बजे भी घर के सामने आम गली सड़क में सभी मोहल्ले वासीयों को मां बहन कि अश्लील गाली देते हुए सभी को एक एक करके देख लेने एवं जान से मारने कि धमकी दिया. जिससे मोहल्ले वासी डर, भय एवं दहशत में है. कि कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है. जिसपर पुलिस ने महामाया प्रसाद  के विरुद्ध धारा  294-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें