आरक्षक ने दर्ज कराई चेक बुक से जबरन रकम निकलने की रिपोर्ट - CG Sandesh

आरक्षक ने दर्ज कराई चेक बुक से जबरन रकम निकलने की रिपोर्ट

महासमुंद में पुलिस आरक्षक के पद में पदस्थ हेमंत भोई पिता सुनील भोई निवासी ग्राम छुईपाली ने उसके चेक बुक से जबरन रकम निकलने की रिपोर्ट दर्ज कराई है. आरक्षक हेमंत भोई ने अपने रिपोर्ट में बताया है कि आज से करीब 03 वर्ष पूर्व महासमुंद निवासी शशांक जैन पिता राकेश जैन बीटीआई रोड महासमुंद से निजी काम प जाने के कारण आर्थिक मदद हेतु करीब 40,000 रूपये लिया था, तब शशांक जैन ने सुरक्षा के रूप में चेक की मांग किया था जिसपर सुरक्षा स्वरूप हेमंत ने  बैंक का चेक दिया गया था.

इस बीच 02 वर्ष के भीतर आरक्षक हेमंत द्वारा शशांक जैन से ली गई समस्त राशि का भुगतान कर दिया गया और भुगतान के समय दिया गया चेक बुक को मांगने पर एक साथ ले लेना कहकर नही दिया. इसके बाद जब कभी भी आरक्षक हेमंत महासमुंद आता था तो, शशांक जैन दिये गये पैसे के एवज में उससे 05 प्रतिशत ब्याज के दर से ब्याज मांगता था जबकि वह मूलराशि से भी अधिक का पैसा ब्याज सहित दे चुका है.

लेकिन शशांक द्वारा हेमन्त को तू पुलिस में है तुझे नौकरी से निकलवा दूंगा कहकर धमकाता था व पैसों की मांग करता था, और फिर  शशांक जैन ने बैंक में उसका चेक लगाकर ब्याज स्वरूप पैसा जबरन निकाल लिया गया है. और गुण्डों से पिटवाने की धमकी दिया गया. मामले में पुलिस ने शशांक जैन के विरुद्ध अपराध धारा 384-IPC, 4-LCG पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें