आटो में ले जा रहा था सवारी, पुलिस ने की कार्यवाही
महासमुंद पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान अंबेडकर चौक में मुखबीर की सूचना पर आटो क्र0 CG04-LE-5923 का चालक बशीर मोहम्मद को अपने आटो में सवारी लेकर आना जाना करते हुए पकड़ा है.
पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सुचना पर पुलिस ने तुमगांव रोड पुलिस लाईन के सामने परसदा पहुंचा स्टाफ की मदद से नाकाबंदी कर उक्त आटो के आने का इंताजार किया, जहाँ आटो क्रमांक CG04-LE-5923 के महासमुंद की ओर से आने पर आटो को रोका उक्त आटो में 09 महिलाए आटो के पीछे व बीच वाली सीट में बैठी थी. आटो चालक से पूछने पर अपना नाम बशीर मोहम्मद पिता फहिम मोहम्मद उम्र 40 साल निवासी वार्ड नं0 06 नयापारा महासमुंद का रहने वाला बताया. व आटो में 9 महिलाएं बैठी मिली.
गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण काल का होने से जिला महासमुंद में धारा 144 लागू है एवं आटो से यात्री परिवहन प्रतिबंधित है, इसके बावजूद आरोपी बशीर मोहम्मद द्वारा शासन के वैध आदेश का उल्लघंन करते हुये उक्त आटो से यात्री परिवहन करते ले जाते मौके पर पाया गया व आरोपी के विरूद्ध धारा 188 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.