अवैध शराब परिवहन करने पर अंग्रेजी शराब और मोटरसायकल जप्त  - CG Sandesh

अवैध शराब परिवहन करने पर अंग्रेजी शराब और मोटरसायकल जप्त

कोमाखान पुलिस ने 7 मई को मुखबीर की सूचना पर ग्राम झलमला मोड़ नाला के पास मेन रोड में एक ब्यक्ति अवैध रूप से शराब परिवहन कर ले जाते हुए पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि ग्राम झलमला मेन रोड नाला के पास मुखबीर की निशानदेही पर दबिश देने पर आरोपी भुपेन्द्र बारीक पिता सालिक राम बारीक उम्र 29 वर्ष साकिन साराबोंग थाना नुआपाड़ा जिला नुवापाड़ा (उड़ीसा) अपने मोटर सायकल स्प्लेंडर प्रो क्रमांक OD26A1307 में झोला में 32 पऊवा गोवा व्हीस्की अंग्रेजी शराब परिवहन करते मिला. जिसपर अवैध शराब एवं मोटर सायकल क्रमांक OD26A1307 को जप्त कर पुलिस ने  आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित होना पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें