बिना जानकारी पहुंचे गाँव दर्ज हुई एफ.आई.आर  - CG Sandesh

बिना जानकारी पहुंचे गाँव दर्ज हुई एफ.आई.आर

तुमगांव पुलिस ने 8 मई को  ग्राम पंचायत खैरझिटी सचिव रामकुमार नायक द्वारा एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई. जिसमे कुछ लोग शासन की आदेश की अवहेलना कर ग्राम में आ गए. जिसमें 1. धर्मेन्द्र कोसले पिता राजकुमार कोसले उम्र 31 साल 2. श्रीमती राजकुमारी कोसले पति धर्मेन्द्र कोसले उम्र 26 साल खैरझिटी 3. सोनम कोसले पिता धर्मेन्द्र कोसले उम्र 4 साल थाना तुमगांव जिला महासमुंद द्वारा ग्राम खैरझिटी मे महाराष्ट्र के नागपुर सिवरा ग्राम से आकर रूके.

जिन्हें प्राथमिक शाला भवन खैरझिटी में रूकवाया गया है. उक्त व्यक्तियों द्वारा बिना किसी प्रकार शासन से आदेश लेकर तथा शासन की आदेश की अवहेलना कर गांव में आकर रूके. उक्त व्यक्तियों द्वारा धारा 188 भा.द.वि. का अपराध घटित करना पाये जाने पर अपराध सदर कायम किया गया है. गताया गया कि इन तीनों सदस्यों को प्रा.शा.भवन खैरझिटी में अलग से रखा गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें