झिलमिला तालाब के नीचे से अवैध शराब जप्त
सरायपाली पुलिस ने 8 मई को मुखबीर की सूचना पर झिलमिला तालाब के नीचे सरायपाली में अशोक विशाल पिता जिलानी विशाल उम्र 30 वर्ष जोगनीपाली थाना सरायपाली की पास एक 05 लीटर वाली पीले रंग के जरकीन में करीबन 03 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 300 रू. पाया जिसे जप्तकर आरोपी का कृत्य 34(1) आबकारी एक्ट का होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
इसी तरह ग्राम लिमउगुडा की ओर से ग्राम मुंधा तरफ अवैध शराब बिक्री करने हेतु मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GR 7339 में परिवहन करते हेमंत कुमार साहू पिता रामलाल साहू उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड नं0 07 झिलमिला थाना सरायपाली की कब्जे से 04 लीटर महुआ शराब कीमती 400 रूपये व परिवहन में प्रयुक्त मो0सा0 पाये जाने से अपराध धारा सदर 34(1)आब0 एक्ट का अपराध कायम कर विवेचना लिया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें