नुनपानी में परिवार के लोग भिड़े.
सौम्या ग्राम नुनपानी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करते हुए बताया है कि 8 मई के करीबन 08 से 08:30 बजे उसकी डेढ सास दशमोती हाल में एक घटिया में बैठी थी जिसे उसका जेठ सुतराम घटिया में क्यो बैठी है कहकर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर टंगिया के पासा से पीठ में मार कर चोट पहुंचाया. जिसपर सुतराम पटेल के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
जबकि सुतराम ग्राम नुनपानी ने बताया कि करीबन 08 से 08:30 बजे घर अंदर के हाल में एक खटिया में उसकी बहन दशमोती बैठी थी जैसे वह खटिया से उठने के लिये बोला और घटिया को दुकान के सामने लेना है कहकर दशमोती के पीठ में हाथ से थपथपाया जिसे उसका भाई बुधराम देखकर बहन दशमोती को क्यो मार रहा है कहा, जिससे सुतराम ने मैं मार नहीं रहा हूं खटिया को दुकान के सामने लेने के लिये खटिया से उठा रहा हूं बोलने पर दशमोती को मार रहा है कहकर किचन में पड़ा सायकल की पाईप को निकालकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर उसके सिर में मारकर चोट पहुंचाया. बताया गया है कि दशमोती बचपन से ही गूंगी है. मामले में बुधराम पटेल के विरुद्ध धारा 506-IPC, 294-IPC, 323-IPC पंजीबध किया गया है.