सरायपाली, बसना : आदेश का उल्लंघन करते हुए दुकान खोलने पर हुई कार्यवाही.
बसना थाना अंतर्गत भंवरपुर चौकी पुलिस ने 12 मई को सुबह करीब 11 बजे भंवरपुर में सागरपाली रोड पर राणा मोबाइल शाप पर आदेश के विरुद्ध दूकान खुली करते हुए पाए जाने पर कार्यवाही किया है.
गौरतलब है की जिला महासमुंद में 17 मई 2020 रात्रि 12.00 बजे तक पूर्णतया तालाबंदी लाकडाउन का आदेश जारी किया गया है, कि उक्त आदेश में मोबाईल शाम एवं फुट वियर की दुकाने सप्ताह मे दो दिवस बुधवार एवं शुक्रवार को सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक खुले रहने का आदेश है, लेकिन सागरपाली रोड बाजार पडाव के पास राणा मोबाइल शाप व रिपेयरिंग दुकान कल मंगलवार को 11.05 बजे आदेश का उल्लंघन करते हुए दुकान खुला होना एवं दुकान मे किसी प्रकार का सुरक्षा जैसे दुकान के सामने किसी प्रकार का साधन व उपाय का नहीं होना पाया गया, जिसपर आरोपी जसवंत राणा के विरूध्द धारा 188, 269, 270 भादवि0 का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया.
सरायपाली पुलिस ने 12 मई को मुखबीर की सूचना पर ग्राम सागरपाली में प्रभा वस्त्रालय के संचालक द्वारा अपना दुकान खोलकर ग्राहकों को कपड़ा विक्रय करते हुए पाए जाने पर कार्यवाही किया है. गौरतलब है कि कपड़ा दुकान व्यवसाय सोमवार एवं बुधवार को खोले जाने हेतु आदेशित किया गया है, किंतु उक्त आरोपी द्वारा मंगलवार को अपना कपड़ा दुकान खोलकर उक्त लाकडाउन आदेश का उल्लंघन करते हुये पाया गया, जिसपर अपराध धारा 188, 269,270 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.