क्वारेंटाइन करने व नियमो के पालन करने हेतु कहने पर पंच व सचि... - CG Sandesh

क्वारेंटाइन करने व नियमो के पालन करने हेतु कहने पर पंच व सचिव से विवाद, मामला दर्ज

पटेवा थाना अंतर्गत रायतुम मे सरपंच ने नारद पटेल पिता खेलन पटेल द्वारा शासन के आदेश का उल्लंघन करने पर मामला दर्ज कराया है, रिपोर्ट में बताया गया है कि ग्राम रायतुम मे नारद पिता खेलन पटेल जाति मरार जो कि रायपुर जिला मे मंदिर हसौद के आस-पास काम करता है वह 11 मई को रायतुम मे बिना किसी को बताये प्रवेश किया एवं सरपंच प्रतिनिधी राकेश साहू (पंच) व सचिव के द्वारा उसके घर जाकर (सूचना मिलने पर) 14 दिन के क्वारेंटाइन करने व नियमो के पालन करने हेतु कहा गया तो वाद विवाद किया गया. एवं करोना महामारी मे शासन के द्वारा जायज नियमो का उल्लंघन किया. जिसपर नारद पटेल के विरुद्ध धारा 188 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें