ग्राम पंचायत राजा सेवइयां खुर्द के प्रवेश द्वार पर ट्रैक्टर ... - CG Sandesh

ग्राम पंचायत राजा सेवइयां खुर्द के प्रवेश द्वार पर ट्रैक्टर में लगी आग.

पिथौरा. ग्राम पंचायत राजा सेवइयां खुर्द के प्रवेश द्वार के नजदीक खम्बो में कम ऊंचाई पर झूलते बिजली तारो के टच आते ही धान फसल से लदे ट्रैक्टर के धान गट्ठो में आग लग गई, आग की लपट पकड़ता देख, गांव के अन्य ग्रामीण भी आग बुझाने में जुट गए.

जानकारी के अनुसार बाबु लाल निषाद जो कि अपने खेत से घर आते वक्त अधिक धान ऊपर तक आने के कारण  बिजली के तार के संपर्क में आ गया, और संपर्क में आने के कारण आग लग गई. जिसे आसपास के लोग सूझ बूझ के साथ लोग सहयोग किये, और वही पर लगे बोर की मद्द से तुरन्त आग पर काबू पा गए. इस घटना में सभी सुरक्षित बताये जा रहे है.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें