news-details

भारी मात्रा में गुटका, सिगरेट पान मसाला जप्त

आज  मुखबीर सूचना मिला कि वार्ड न0 4 ढांगाडीपरा का राम खिलावन वर्मा पिता चैतू राम वर्मा अपने घर पर शासन द्वारा प्रतिबंधित किया गया जर्दा युक्त गुटखा, तम्बाखू, बिडी सिगरेट बहुतायत मात्रा मे बिक्री वास्ते छुपा कर रखा है, की मुखबीर सूचना की तस्दीक वास्ते मौके के गवाह व स्टाफ के मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर राम खिलावन वर्मा के घर का चेकिग किया, चेकिग के दौरान राम खिलावन वर्मा के द्वारा अपने घर मे छिपा कर रखे प्रतिबंधित सामाग्री 01. 150 पैकेट प्लेक सिगरेट 02. 100 पैकेट ब्लेक सिगरेट 03. 280 पैकेट विमल/ राजश्री गुटखा 04. 245 बिडी 04 पैकेट 05. मेघना बिडी 04 पैकेट 06. केपी तम्बाखू 200 फीस 07. वी-1 तम्बाखू 50 पैकेट 08. राजा छाप तम्बाखू 53 पैकेट 09. भारत छाप तम्बाखू 24 पैकेट 10. अरूणोदय तम्बाखू 07 पैकेट 11. कृष्णा छाप तम्बाखू 6 पैकेट 12. चारमिनार जर्दा युक्त किमाम 02 डब्बा (20 नग) 13. रिमझीम युक्त किमाम 02 डब्बा (20 नग) 14. खुला तम्बाखू 07 किलो जुमला किमती 54477/- रूपये मूल्य को राम खिलावन के घर से बरामद किया,राम खिलावन वर्मा द्वारा अपने घर पर शासन द्वारा प्रतिबंधित उक्त सामाग्री गुटखा, तम्बाखू शासन के आदेश का अवहेलना कर बिक्री वास्ते रखे पाये जाने से उक्‍त प्रतिबंधित गुटखा, तम्बाखू किमती करीबन 54477/ रूपये को राम खिलावन के पेश करने पर समक्ष गवाहन मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया गया, आरोपी राम खिलावन पिता स्व0 चैतू राम वर्मा उम्र 46 आरोपी द्वारा अपराध धारा 188,269,270 भादवि, महामारी अधिनियम 1897 की धारा 3 का घटित करना पाये जाने से गिरफ्तार किया, मौके पर सम्पूर्ण कार्यवाही बाद मामला अजमानतीय होने से आरोपी से आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा सदर का कायम कर विवेचना मे लिया गया।




अन्य सम्बंधित खबरें