अधिकारी-कर्मचारियों ने ली आतंकवाद विरोधी शपथ - CG Sandesh

अधिकारी-कर्मचारियों ने ली आतंकवाद विरोधी शपथ

महासमुंद 21 मई 2020/ जिला कार्यालय परिसर में आज यहां सुबह 11 बजे कलेक्टर श्री सुनील  कुमार जैन ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आतंकवाद विरोधी शपथ दिलाई। इस अवसर पर ’’हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा में द्वढ़ विश्वास रखते हैं तथा निष्ठा पूर्वक शपथ लेतेे है कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे की शपथ कर्मचारियों द्वारा ली गई। साथ ही हम मानव जाति के सभी वर्गो के बीच शक्ति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुचानें वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की भी शपथ लेते है की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री शरीफ मोहम्मद खान, श्री आलोक पाण्डेय सहित कलेक्टर कार्यालय परिसर के संबंधित विभिन्न शाखाओं एवं विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे। इसके अलावा जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में आतंकवाद विरोधी शपथ दिलाई गई।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें