news-details

पुण्यतिथि पर राजीव गांधी को अर्पित की पुष्पांजलि

गौरव चंद्राकर. भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी का 29 वां बलिदान दिवस को ब्लाक कांग्रेस कमेटी पिथौरा द्वारा पूरी निष्ठा एवं श्रद्धा के साथ आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप मे स्थानीय विश्राम गृह मे मनाया गया।

सर्व प्रथम पूर्व प्राधनमंत्री राजीव गांधी जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कि ततपश्चात ब्लाक अध्यक्ष ठाकुर अनंत सिंह वर्मा जी बताया कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना में किसानों को 5700 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी। छत्तीसगढ़ देश का पहला ऐसा राज्य बनने जा रहा है जो कोरोना संकट के दौर में किसानों को आर्थिक मदद देगा।

कार्यक्रम में अनंत सिंह वर्मा, प्रेमलाल सिन्हा, रमाकांत तिवारी, कुलवंत खनुजा, राजा बग्गा, अरविंदर छाबडा, सुरेश मलिक, संजय सिन्हा, जितेन्द्र सिन्हा, विकास शर्मा, दिनेश नामदेव, राजू सिन्हा, अमरप्रीत छाबड़ा सचिन रोहिल्ला, दीपक सिन्हा, शैलेन्द्र डड़सेना, पवन रात्रे, कौशल रोहिल्ला, टेकु साहू, अंकित शर्मा, अनिल बंसल, श्याम सेन आदि उपस्थित रहे।





अन्य सम्बंधित खबरें