मोटरसाइकिल से परिवहन करते 20 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ाया आर... - CG Sandesh

मोटरसाइकिल से परिवहन करते 20 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ाया आरोपी.

सांकरा पुलिस ने मुखबिर के माध्यम से सूचना मिलने पर एक व्यक्ति को बिना नंबर की काले रंग की डीलक्स मोटरसाइकिल से भजपुरी से सांकरा की ओर अवैध महुआ शराब लेकर जाते हुए पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि  भजपुरी निवासी राजकुमार पुरैना पिता कन्हैया उम्र 34 वर्ष को एक बिना नंबर की डीलक्स मोटरसाइकिल में एक 20 लीटर वाली जरीकेन में करीब   20 लीटर महुआ शराब कीमत करीब 2000 रुपये के साथ पकड़ा गया तथा परिवहन में प्रयुक्त एक बिना नंबर की डीलक्स मोटरसाइकिल कीमती करीब 25000 रुपये ,जुमला कीमती 27000 रुपये जप्त कर गिरफ्तार कर 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.


अन्य सम्बंधित खबरें