मुंबई से आकर बिना सुचना छिपकर रहने वालों पर मामला दर्ज - CG Sandesh

मुंबई से आकर बिना सुचना छिपकर रहने वालों पर मामला दर्ज

महासमुंद पुलिस वार्ड क्र0 13 के पार्षद पति बादल मक्कड़ के पुलिस को सूचना दिया गया कि लाल दाढी पारा वार्ड नं0 12 में लाल दाढी पारा महासमुंद के व्यक्ति खाने कमाने मुंबई गए थे, वे 22 मई 2020 को दोपहर 02.00 बजे लाल दाढी पारा के 5 व्यक्ति वापस महासमुंद आकर लाल दाढी पारा में अपने अपने घरों में छिपकर निवास कर रहे थे. जिसकी सूचना पर पुलिस ने उन्हें शासन के आदेश का उलंघन करते पाया  एवं सभी आरोपीगणों पर धारा 188, 269, 270, 34 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें