शराब के नशे में अश्लील गाली गलौज व मारपीट, मामला दर्ज - CG Sandesh

शराब के नशे में अश्लील गाली गलौज व मारपीट, मामला दर्ज

पटेवा पुलिस ने ग्राम पचरी में शराब के नशे में अश्लील गाली गलौज कर मारपीट करने पर वाले पर मामला किया गया है. पुलिस ने बताया कि बुधेलाल मुंशी 28 मई को दोपहर लगभग 02:30 बजे अपने घर से निकलकर नीमचैक पचरी की ओर जा रहा था तभी गांव का भुनेश्वर सतनामी शराब के नशे में गाली गलौज करते आ रहा था, जिसे मना करने पर तू मेरा क्या कर लेगा कहते हुये वह बुधेलाल को जमीन में गिरा दिया और हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा. जिससे बुधेलाल को चोट आई. मामले में पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294 आईपीसी, 323 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें