शौच जा रहे व्यक्तियों के साथ गाली गलौच, मामला दर्ज
महासमुंद
के ग्राम बेलसोण्डा में
तालाब में शौच जा रहे व्यक्तियों के साथ गाली गलौच मारपीट करने वाले पर मामला दर्ज
किया गया है. रेखु राम ढीमर ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम बेलसोण्डा का निवासी है,
मजदूरी का काम करता है, 28 मई को रात्रि 08:00 जब वह अपने दोस्त नरेन्द्र चंद्राकर
के साथ गांव के तालाब में शौच के लिए जा रहे थे, उसी समय रास्ते में मिनेश चंद्राकर और
दुष्यंत साहू मिला जो उन्हें अकारण अश्लील गाली गलौच कर पत्थर व हाथ से मारपीट कर
झुमा झटकी किया और जान से मारने की धमकी दिये. जिससे दोनों को चोट आई, मामले में पुलिस
ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 34, 506, 294, 323 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में
लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें