पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट - CG Sandesh

पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट

महासमुंद के इमलीभाठा में पुरानी रंजीश को लेकर मारपीट गाली गलौज करने पर मामला दर्ज कराया गया है. तुषार मक्कड़ ने पुलिस को बताया कि 29 मई को रात्री करीब 10.30 बजे वह रावण मैदान से लगे बोरिंग के पास बैठकर मोबाईल चला रहा था कि उसके मोहल्ले का वली रजा व उसके 02 साथी समीर खान एवं तैय्यब उसके पास आये और पुरानी रंजिश को लेकर गंदी गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए तीनों एक राय होकर डंडा से मारपीट किये है जिससे उसे चोट आई. मामले मे पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 34, 294, 506 व 323 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.



अन्य सम्बंधित खबरें