खेत से मोटर पंप, केबल वायर व पाईप की चोरी
महासमुंद के ग्राम बेमचा में खेत से मोटर पंप,
केबल वायर, केंशन पाईप चोरी होने पर मामला दर्ज कराया
गया है. शंकर लाल चन्द्राकर ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम बेमचा का निवासी है
कृषि कार्य करता है, तथा घोठिया खार में उसका 04 एकड कृषि भूमि है, जहाँ आज से
08-10 साल पहले सागर कंपनी का सबमर्शिबल पंप लगाकर खेतो में सिचाई कार्य कर रहा था
जिसे 27 अप्रैल 2020 को सुबह 08:00 बजे जब वह खेत में काम करने गया तो मोटर पंप
कीमती करीबन 8000 रूपये तथा 02 इंच वाली केंशन पाईप 15 नग कीमती करीबन 3000 रूपये
एवं केबल वायर कीमती करीबन 1000 रूपये कुल 12000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर
ले गया था. जिसका आस पास में पता तलाश करने पर भी नहीं मिला. मामले में पुलिस ने
अज्ञात के विरूद्ध अपराध धारा 379 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें