मोटर सायकल के आपस में भिड़ने से हुई थी मौत, मामला दर्ज - CG Sandesh

मोटर सायकल के आपस में भिड़ने से हुई थी मौत, मामला दर्ज

24 मार्च 2020 को महासमुंद के नदी मोड़ नेशनल हाईवे के पास मोटर सायकल के आपस में भिड़ने से मोटर सायकल चालक जंतु निषाद की मौत हो गई जिसका मर्ग जांच पर पुलिस ने पाया कि मृतक 24 मार्च 2020 को अपने मोटर सायकल में मछली बेचने नदी मोड़ घोड़ारी रमेश निषाद के साथ जा रहे थे कि नदी मोड़ नेशनल हाईवे के पास महासमुंद तरफ से आ रहे मोटर सायकल प्लेटिना क्रमांक CG 04 DN 2077 का चालक तेज लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर एक्सीडेंट करने से सिर में चोंट लगी थी, जिसे उपचार के लिये शासकीय अस्पताल महासमुंद में चेकअप करने के बाद डॉ. द्वारा मृत घोषित कर दिया गया. जिसपर आरोपी वाहन चालक का कृत्य अपराध धारा 304(A) आईपीसी का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें