34 नग अंग्रेजी शराब के साथ ओडिशा जा रहे दो व्यक्ति पकड़ाए, दो... - CG Sandesh

34 नग अंग्रेजी शराब के साथ ओडिशा जा रहे दो व्यक्ति पकड़ाए, दोनों व्यक्ति ओडिशा के

कोमाखान पुलिस ने ग्राम नर्रा में 34 नग अंग्रेजी शराब जप्त कर मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया है कि 29 मई को पुलिस स्टाफ अपने निजी मोटर सायकल में पेट्रोलिंग पर ग्राम नर्रा की ओर रवाना हुआ था कि ग्राम नर्रा में मुखबीर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति मोटर सायकल से अवैध रूप से शराब परिवहन करते ग्राम राटापाली (उड़ीसा) की ओर जा रहे है, जिसपर पुलिस की टीम ग्राम राटापाली जोंक नदी के किनारे छीप कर उक्त मोटर सायकल व्यक्तियों का इंतजार करने पर कुछ समय बाद नर्रा की ओर से दो व्यक्ति मोटर सायकल CG 06 GF 0481 से आये जिन्हे रोककर पूछताछ करने पर मोटर सायकल चलाने वाला व्यक्ति अपना नाम प्रताप साहू उम्र 22 साल दूसरा पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम जागेश्वर राउत 21 वर्ष दोनो वार्ड नं. 05 तेलीपारा नुवापाड़ा थाना जिला नुवापाड़ा उड़ीसा का रहने वाले बताये, दोनों ने गाड़ी के बीच में भरी हुई सफेद थैला रखा था एक सफेद रंग के थैले में 34 नग 20-20 स्पेशल व्हीस्की अंग्रेजी शराब 4080 रूपये था जिसे व मोटरसायकल को जप्त कर अवैध शराब को शीलबंद किया. मामले मे पुलिस ने आरोपीगण के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें