news-details

3 लोगों ने घर में लगा रखे थे गंजा का पेड़, पुलिस ने की कार्यवाही

खल्लारी थाना क्षेत्र में कुछ गांव वासी अपने अपने घरों की बाड़ी में बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा का पौधा व पेड़ उगा कर रखे थे. जिसकी सूचना पर पुलिस ने तीन पृथक-पृथक पुलिस टीम बनाकर संदेहियों के घर ग्राम चरौदा में रेड कार्यवाही की गई, जहाँ आरोपी सतवन बांधे पिता रमेश बांधे उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम चरौदा के घर बाड़ी से 22 नग गांजा पेड़ पौधा वजन 04  किलो  400  ग्राम  कीमती 17600 रूपये का जप्त कर अपराध क्र 110/20धारा 20(क) एन डी पी एस पंजीबद्ध किया गया.                                          

आरोपी सीताराम केवट पिता बृजलाल केवट उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम चरौदा महासमुंद के घर की बाड़ी से 14 नग गांजा पेड़ पौधा वजन 01 किलो  990 ग्राम  कीमती 7966 रूपये जप्त कर अपराध क्र 111/20 धारा 20( क) एन डी पी एस एक्ट पंजीबद्ध किया गया.

आरोपी रेखु साहू पिता गुलाल साहू उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम चरौदा थाना महासमुंद के घर बाड़ी से 13 नग गांजा पेड़ पौधा वजन 03 किलो  700 ग्राम  कीमती 14800 रूपये जप्त कर अपराध क्र 112/20 धारा 20(क) एन डी पी एस एक्ट पंजीबद्ध किया गया.

तीनों आरोपियों को पृथक पृथक गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें न्यायिक रिमांड में भेजा गया.





अन्य सम्बंधित खबरें