मिनी ट्रक वाहन में अवैध रूप से पान मसाला लेकर पकड़ाया.
तुमगांव पुलिस ने कौवाझर पुल के पास मिनी ट्रक वाहन में बोरियों से भरा पान मसाला जप्त कर मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि 31 मई को पुलिस को टेलीफोन के माध्यम से सूचना मिला कि मिनी ट्रक वाहन में शासन के आदेश की अवहेलना करते हुए अवैध रूप से पान मसाला लेकर तुमगांव की ओर आ रहा है, जिसपर पुलिस NH 53 रोड कौवाझर पुल के पास पहुंचा जहां मुखबिर के बताये वाहन क्रमांक CG 04 MC 0558 को रोककर वाहन चालक का नाम पता पूछने पर अपना नाम धनेश्वर साहु उम्र 29 साल भीमपुरी थाना डौंडीलोहारा जिला बालोद तथा कण्डेक्टर सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम रत्नेश तिवारी उम्र 27 साल कबीरनगर रायपुर का निवासी होना बताया.
जिससे ट्रक के पीछे डाला में क्या रखे हो पूछने पर पान मसाला रखना बताने पर मिनी ट्रक के डाला की तलाशी लेने पर 04 सफेद प्लास्टिक के बोरी में पान मसाला प्रत्येक बोरी में 50 पैकेट तथा 01 सफेद प्लास्टिक के खुली वाली बोरी में 28 पैकेट पान मसाला प्रत्येक पैकेट में 50 पाउच कीमती 5 रूपये कुल जुमला पैकेट 228 कुल जुमला पाउच 11,400 नग कीमती 57,000 रूपये , 09 नग सफेद प्लास्टिक के बोरी में पान पसंद पान मसाला प्रत्येक बोरी में 60 पैकेट पान पसंद भरी , प्रत्येक पैकेट में 50 पाउच भरी प्रत्येक पाउच कीमती 5 रूपये कुल जुमला 540 पैकेट , कुल जुमला पाउच 27000 नग कीमती 1,35,000 रूपये तथा 01 सफेद प्लास्टिक के खुली वाली बोरी में 40 पैकेट दबंग पान मसाला प्रत्येक पैकेट में 50 पाउच प्रत्येक पाउच कीमती 05 रूपये कुल 2000 नग पाउच कीमती 10,000 रूपये , 01 सफेद प्लास्टिक के खुली बोरी में 36 पैकेट सिल्वर पान मसाला प्रत्येक पैकेट में 50 पाउच प्रत्येक पाउच कीमती 5 रूपये कुल 1800 नग पाउच कुल जुमला कीमती 9000 रूपये मिलने पर उक्त दोनों व्यक्तियों को उक्त पान मसाला रखने व परिवहन करने के संबंध में कोई वैद्य दस्तावेज नहीं होने पर संपूर्ण पान मसाला एवं घटना में प्रयुक्त वाहन कीमती 08 लाख रूपये को जप्त कर आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 188, 269 एवं 270 आईपीसी का अपराध घटित करना पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.