बिना पूछे पानी क्यों पीयो हो कहकर मारपीट टूट गए दांत.
खल्लारी
थाना अंतर्गत ग्राम गाडाघाट में बिना पुछे पानी क्यों पीयो हो कहकर मारपीट गाली
गलौच करने वाले पर मामला दर्ज किया गया है. ग्राम गाडाघाट निवासी श्याम लाल सोनी
ने पुलिस को बताया वह बकरी चराने का काम करता है और 29 को अपने मितान मितान झाडु
राम को गाडाघाट सायकल से कोमा छोडने गया था. जिसके बाद वापस अपने घर गाडाघाट आ रहा
था तो उसे रास्ते में पानी प्यास लगने से रास्ते में पडने वाले राहुल अग्रवाल का
ईटा कम्पनी में करीबन 8 बजे रात्रि पानी पीने गया, जो कि बिना पुछे जग में रखे
पानी पी लिया था इसी बात पर वहां काम करने
वाले दो मजदुर बिना पुछे पानी क्यों पीयो हो कहकर मुंह एवं गाल में हाथ मुक्का से
मार दिया जिससे उसके 5,6 दांत टुट गया जिसपर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध
धारा 325 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें